फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का स्थापना दिवस सप्ताह

आज 10 हजार छात्र-छात्राएं निकालेंगे शोभायात्रा

Sun, 03 Dec 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 03 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का स्थापना दिवस सप्ताह
कार्यक्रम से पहले रिहर्सल करते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : Amar Ujala
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह की शुरुआत सोमवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी। उत्तराखंड केे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना करेंगे। इसमें 10 हजार छात्र छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को सुबह छात्र-छात्राएं एकत्रित होंगे, फिर उत्तराखंड और यूपी के मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। सुबह 10:30 बजे स्कूल परिसर से शोभायात्रा निकलेगी। देशभक्ति, जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम के साथ शोभायात्रा जिला परिषद रोड, टाउन हॉल, अग्रसेन तिराहा, विजय चौराहा, गणेश चौराहा, गोलघर, इंदिरा गॉधी तिराहे से गुजरेगी। बैंडबाजे के साथ छात्र-छात्राएं नोटबंदी, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया सहित तमाम झांकियां निकालेंगे। देर शाम प्रताप आश्रम द्वार होते हुए शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर पहुंचेगी।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट देंगे गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत को एनसीसी कैडेट प्रताप वाटिका के पास गार्ड ऑफ आनर देंगे। मुख्य अतिथि ही संस्थापक सप्ताह समारोह का ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह महाराणा प्रताप की प्रतिमा, महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे, फिर स्वागत और कुलगीत होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन होगा। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थापक सप्ताह के कार्यक्रम
4 दिसंबर : योगासन, चित्रकला, प्रश्न मंच, कबड्डी प्रतियोगिता (बालक और बालिका)
5 दिसंबर : हिंदी भाषण, अंत्याक्षरी, सामान्य ज्ञान, हिंदी सुलेख, अंग्रेजी, हिंदी निबंध प्रतियोगिता।
6 दिसंबर : सामान्य ज्ञान, हिंदी-अंग्रेजी सुलेख, हिंदी निबंध प्रतियोगिता।
7 दिसंबर : कंप्यूटर प्रश्न मंच, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता।
8 दिसंबर : हिंदी भाषण प्रतियोगिता, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल, संगीत गायन, श्रीरामचरितमानस पाठ प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक के लिए साक्षात्कार।
9 दिसंबर : अंग्रेजी भाषण, काव्य गोष्ठी।
10 दिसंबर : मुख्य समारोह और पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed