फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाल दिवस

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया नमन

Tue, 14 Nov 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
बाल दिवस
आरपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में ‘लोकतंत्र के लिए जरूरी हैं पुस्तकें’ विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि मुंबई यूनिवर्सिटी के शिक्षक प्रो. रतन कुमार पांडेय ने कहा कि पुस्तकों के पठन-पाठन के लिए कई साधन उपलब्ध होने के बाद भी पुस्तकालय का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने की। लाइब्रेरियन प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के महत्वपूर्ण शिल्पियों में से एक बताया।
विज्ञापन


इसी क्रम में स्नेहिल नारी संस्थान ने महेश्वरी जूनियर हाईस्कूल, लक्ष्छीपुर में कई प्रतियोगिताएं कराईं। अध्यक्ष पुष्पा वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विमला श्रीवास्तव, रेखा गौड़ आदि मौजूद रहीं। एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बैडमिंटन में कक्षा 11 को पहला, 12 को दूसरा और 10 को तीसरा स्थान हासिल हुआ। प्रधानाचार्या शशिकला सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। एशियन सहयोगी संस्था के संतोष कुमार गोंड ने रेलवे स्टेशन के समीप खुले आसमान में रहने वाले बच्चों को गुब्बारे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में देशभक्ति गीत, भजन और व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती विद्या मंदिर पीजी महिला महाविद्यालय में बीएड प्रभारी रेनू सहगल ने कहा कि देश का बच्चा जितना शक्तिशाली होगा, देश का युवा उतना ही प्रभावशील बनेगा। इस दौरान गीतांजलि दुबे, प्रियंका त्रिपाठी, कीर्ति राय, पूजा सिंह, रंजना दुबे, नेहा कुमारी आदि मौजूद थीं।

कांग्रेसियों ने भी मो. अशरफ आलम की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन कर पंडित नेहरू को याद किया। इस दौरान भारत भूषण, पितांबर यादव, जयप्रकाश आदि मौजद थे। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में श्रमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्र पाल सिंह ने कहा कि नेहरू का देश के निर्माण में अप्रितम योगदान था। इस दौरान सीपी पांडेय, फारुख जमा, मोमिना खातून आदि मौजूद रहीं। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन और अग्रवाल महिला मंडल ने लाल डिग्गी पार्क में नृत्य और नाटक का आयोजन किया। अध्यक्षता सुधा मोदी और शालिनी अग्रवाल ने की।

बिलिवर्स इस्टर्न चर्च में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अधिकारी डॉ. डीके सोनकर और ब्रह्मचारी शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। द गोरखपुर सिटी स्कूल में हिंदी लेखन प्रतियोगिता हुई। तीन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य ने बाल साहित्य देकर सम्मानित किया। सुयश कॉलेज में डीन सुमित वर्मा और प्रिंसिपल मनोज पटेल की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। राम गुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनय मिश्र, डॉ. पीयूष राय, राकेश राय, अमित यादव, धमेंद्र आदि मौजूद थे। द नेशनल कान्वेंट स्कूल में चित्रकला, खेलकूद, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आरसी आइडियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद का समापन हुआ। चेयरमैन अमरेश चंद ने खिताब पर कब्जा जमाने वालों को सम्मानित किया।

पढ़े बेटी, बढ़े बेटी सेवा संस्थान ने प्रेमचंद पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही दो बच्चियों को गोद लेकर उनकी शिक्षा का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में श्वेता सिंह, मीरा शाही, गौरव त्रिपाठी, प्रदीप सहानी आदि मौजूद थे। नई उम्मीद संस्था ने इंसेफेलाइटिस से मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देकर बाल दिवस मनाया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज से टाउनहाल तक संवेदना यात्रा निकाली गई। रैली में पारसनाथ वर्मा, मारकंडेय मणि त्रिपाठी, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इंडियन ऑयल और लिब्रो प्यूल्स ने दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के चीफ डिवीजनल मैनेजर एससी चौधरी मौजूद रहे। आदर्श कन्या जूनियर हाईस्कूल में क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। विजेताओं को गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान संतोष प्रजापति, यूसुफ वहाब, मंटू यादव आदि मौजूद रहे।

चित्रकला में चमके नन्हें उस्ताद
आरपीएम पब्लिक स्कूल में विभिन्न समूहों में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में संजीव कुमार, नादिया फातिमा, आदित्य वर्मा, अब्दुल कादिर, नैन्सी, अल्मास, प्रज्ञा सिंह, सात्विक धर द्विवेदी को पहला, जान्हवी सिंह, सृजन मिश्रा, अनुष्का सिंह, शाश्वत वर्मा, राजवीर सिंह, करुनेश जायसवाल और हिमांशु बजाज को दूसरा स्थान मिला। प्रबंध निदेशक अजय शाही और प्रिंसिपल संजय सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।

रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा शमा
सेंट जोसेफ स्कूल, गोरखनाथ कैंपस में रंगारंग कार्यक्रम हुए। फैंसी ड्रेस कंप्टीशन समारोह के आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि पूर्व धर्माध्यक्ष विशप डोमिनिक कोकट और प्रधानाचार्य फादर जोस कोकान्डाथिल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नींबू और फ्रॉग रेस में की मस्ती
सरस्वती बालिका विद्यालय में नींबू रेस, फ्रॉग रेस, स्लो साइकिल रेस समेत अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मौज मस्ती के बीच छात्राओं ने बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. सरोज तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।


गांव के बच्चों ने दिखाया दमखम
बाल दिवस पर विकास खंड पाली के ग्राम मइला स्थित सेंट केडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत मिश्र ने जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित का कार्यक्रम की शुरुआत की। खेलकूद में लंबी कूद में अभिषेक प्रजापति, ऊंची कूद में सुरजीत विश्वकर्मा को प्रथम स्थान मिला। इस दौरान विश्वबंधु मिश्र, शिवम मिश्र, बृजनंदन यादव, करन शर्मा, प्रभा त्रिपाठी, राकेश यादव, माधुरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed