{"_id":"59e77f634f1c1bf4688b657e","slug":"21508343651-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ही जनता दरबार में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ही जनता दरबार में उमड़ रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को फरियादियों की लंबी लाइन लगी रही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री की व्यस्तता के बाद भी उनका जनता दरबार बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में लगा। जैसे ही योगी अपने कार्यालय कक्ष में बैठे फरियादी कतार में खड़े हो गए। बारी-बारी से लोग उनके पास पहुंचते रहे और वह उनकी समस्याएं सुनते रहे। हालांकि इस बार व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री से कम लोग ही मिल सके। बाद में विशेष सचिव फरियादियों से आवेदन लेते रहे। सीएम से मिलने जहां कई लोग अपनी समस्याएं लेकर आए थे वहीं बहुत से लोग दूसरे जिलों से नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व पार्षद के टिकट के लिए भी पहुंचे थे। कई लोगों को टिकट की बात करने पर डांट भी खानी पड़ी।
पति से प्रताड़ित होकर पहुंची फरियाद लेकर
बेलघाट के फुलवरिया गांव की कन्यावती पति की प्रताड़ना से तंग आकर सीएम के पास फरियाद लेकर आई थीं पर मुलाकात न होने पर उन्होंने द्वारिका तिवारी को प्रार्थनापत्र दिया। कन्यावती ने बताया कि वह बस्ती के कुदरहा ब्लाक की रहने वाली हैं। उनकी शादी बेलघाट में हुई है पर पति न तो ठीक से भोजन देता है न ही वस्त्र। उन्होंने रोते हुए हाथ दिखाया और कहा कि दो चूड़ी भी पहनने को नहीं दी जाती मुझे। जब वह दूसरे के घर चौका वर्तन करने लगी तो पति लड़ाई करने लगा। वह बुरी तरह से मारता-पीटता है। उन्हें अगर न्याय नहीं मिला तो वह जान दे देंगी।
विज्ञापन