{"_id":"59c028f34f1c1b2e688b5602","slug":"21505765619-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रांतीय खेलों का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रांतीय खेलों का समापन
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में आयोजित प्रांतीय खेल समारोह का समापन सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रो. रामअचल सिंह, विशिष्ट अतिथि सुभाष राय और आत्मानंद सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए। गोरखपुर को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला।
गोला फेंक में शिशु बालिका वर्ग में माधोपुर की पूजा साहनी, बस्ती की रूपल सिंह, रेल बिहार गोरखपुर की शिवानी शर्मा और बस्ती की स्नेहलता को विभिन्न भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी तरह बालक वर्ग में पक्कीबाग के राहुल चौहान, सूरजकुंड के विशेष मणि, बस्ती के प्रदीप कुमार, आजमगढ़ के सर्वेश सोनकर, बलिया के राजू मिश्र और पक्कीबाग के चिनीमाग को प्रथम पुरस्कार मिला। बाल बालिका वर्ग में बस्ती की नेहा पटेल, रेल बिहार गोरखपुर की श्रेया मिश्रा, खलीलाबाद की आयुषी सिंह, बलिया की गीतांजलि, अंजली उपाध्याय, सूर्यकुंड की खुशी सिंह और बलिया की रागिनी सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। बाल बालक वर्ग में आजमगढ़ के अमित कुमार, बलिया के अभिषेक चौरसिया, आजमगढ़ के अमित कुमार, बलिया के कृष्णपाल, आजमगढ़ के अखिलेश यादव, पक्कीबाग के विकास अग्रवाल और रेशम राज को प्रथम पुरस्कार मिला। गोरखपुर को ओवरआल चैंपियन का पुरस्कार मिला।