{"_id":"59c00d004f1c1b1b688b5507","slug":"21505758464-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि से गुस्साए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि से गुस्साए कांग्रेसी
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से हो रही वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का भी आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि पूरे देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि व कमरतोड़ महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तबसे पेट्रोल डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि से प्रदेश का किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं सब परेशान हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का जो मूल्य था आज उसके मूल्य में 52 प्रतिशत कमी हो गई है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सब्सिडी वाले रसोई गैस के सिलेंडर में 75 रुपये एवं मिट्टी के तेल के दामों में भी भारी वृद्धि की गई है। जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि से सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। कच्चे तेल के दामों में भारी कमी का लाभ आखिर उपभोक्ताओं को क्यों नहीं दिया जा रहा है। चुनाव के दौरान किए वादों को सरकार भूल गई है। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी से बाहर क्यों किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जवाहर लाल दुबे, मृत्युंजय चौबे, अजय सिंह, दयाशंकर गुप्त, हाजी कुतुबुद्दीन, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, महासचिव अंबिका राय, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, कृष्ण कुमार, जैनेंद्र उपाध्याय, राजीव गौड़, जय प्रकाश पांडेय, गौरव जायसवाल, रामसरन, मैना देवी, मुस्कान, इंद्रजीत सिंह, आसिम खान, मनोरमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन