फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया

शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया

Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया
संतकबीरनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों का धरना जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर प्रदेश सरकार को मनाने की कोशिश की। इसके बाद सीएम के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांगो का ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि समायोजन निरस्त होने से शिक्षामित्र सदमे में हैं। बावजूद इसके वे धरना दे रहे हैं कि प्रदेश सरकार उनकी ओर ध्यान दे। इसीलिए शुक्रवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। इस यज्ञ के माध्यम से सीएम को सद्बुद्घि आएगी और अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों को फिर से सहायक अध्यापक बनाने का कार्य करेंगे। संचालन कर रहे महेंद्र यादव ने कहा कि अगर सरकार 19 अगस्त तक कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो 21 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैैन में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने में प्रमोद कुमार पांडेय, राघवेंद्र सिंह, दयाराम मौर्य, रमाकांत मौर्य, विनोद यादव, बृजेश चौधरी, हनुमान चौरसिया, भोला नाथ, मीरा देवी, अभय सिंह, अनुज सिंह, पूजा निषाद, सुकन्या पांडेय, नीना सिंह, सुनीता मिश्रा, महिमा तिवारी, महेंद्र कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, अजय यादव, अमर राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते 300 विद्यालय हुए प्रभावित
संतकबीरनगर। शिक्षा मित्रों के आंदोलन के चलते शुक्रवार को जनपद के तीन सौ विद्यालयों में पठन पाठन प्रभावित हुआ। 300 विद्यालय शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक बनने के बाद उनके भरोसे संचालित हो रहे हैं। उनके आंदोलन में चले जाने के कारण इन विद्यालयों पर पठन पाठन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed