{"_id":"5957cb134f1c1bdc398b48cf","slug":"21498925843-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, बीएससी और बीबीए की कट ऑफ लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए, बीएससी और बीबीए की कट ऑफ लिस्ट जारी
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट जारी होने लगी है। तीन जुलाई से शुरू हो रही दाखिला प्रक्रिया के लिए शुक्रवार को जहां बीकॉम की कट ऑफ मेरिट जारी हुई थी, वहीं शनिवार को बीए, बीएससी गणित एवं जीव विज्ञान और बीबीए में दाखिले के लिए कट ऑफ सूची जारी कर दी गई।
बीए प्रवेश समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि दाखिले के लिए एक सूची दोपहर 12 बजे तक ही मान्य रहेगी। 12 बजे के बाद से दूसरी सूची लागू होगी जो कि अगले दिन दोपहर 12 बजे तक मान्य रहेगी। उदाहरण के लिए तीन जुलाई की मेरिट सूची के अनुसार अर्ह प्रवेशार्थी चार जुलाई को दोपहर 12 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। चार जुलाई को दोपहर 12 बजे से पांच जुलाई की दोपहर 12 बजे तक दूसरी मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश होगा। बीएससी में दाखिला पांच जुलाई से शुरू होगा। संकायाध्यक्ष ने पांच और छह जुलाई के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है। इसी तरह बीबीए में दाखिला 13 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। बीबीए को छोड़ स्नातक के सभी प्रवेश कार्य दीक्षा भवन में होंगे। प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, अद्यतन जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर आना होगा।
....................
बीए -
3 से 6 जुलाई तक सभी संवर्ग
3 जुलाई -238.5 अंक
4 जुलाई- 222.0 अंक
5 जुलाई- 207.0 अंक
6 जुलाई- 198.0 अंक
7 जुलाई- ओबीसी संवर्ग -178.5, एससी संवर्ग - 172.5, एसटी संवर्ग - 136.5 अंक
8 व 10 जुलाई - ओबीसी संवर्ग 168.5, एससी संवर्ग - 160.5, एसटी संवर्ग के सभी प्रवेशार्थी
11 जुलाई - शिक्षक, कर्मचारी पाल्य तथा विशेष संवर्ग के प्रवेशार्थी
.........................
बीएससी
5 जुलाई- बीएससी गणित - 288 अंक
5 जुलाई - बीएससी जीव विज्ञान - 279 अंक
6 जुलाई - बीएससी गणित - 274 अंक
6 जुलाई - बीएससी जीव विज्ञान - 261 अंक
......................
बीबीए - 13 जुलाई
222 अंक तक पाने वाले सभी अभ्यर्थी
195 अंक तक पाने वाले ओबीसी संवर्ग के अभ्यर्थी
108 अंक तक पाने वाले एससी व एसटी संवर्ग के अभ्यर्थी