{"_id":"594e7bf54f1c1b3a798b477f","slug":"21498315765-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीताप्रेस में बालसाहित्य की तीन नई पुस्तकें छपने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीताप्रेस में बालसाहित्य की तीन नई पुस्तकें छपने को तैयार
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
ये तीन किताबें प्रकाशित करेगा गीताप्रेस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गीताप्रेस में बाल साहित्य की तीन नई पुस्तकें छपने को तैयार हैं। इनकी डमी फाइनल होने के बाद प्रूफ रीडिंग का काम भी हो चुका है। अब किताबों की छपाई का काम ही बाकी है। एक-दो दिन में इन पुस्तकों की छपाई भी पूरी कर ली जाएगी। प्रबंधन जुलाई तक बाल साहित्य की तीन नई किताबें बाजार में उतारने की तैयारी में है।
इससे पहले आदर्श बाल कथाएं, आदर्श बाल कहानियां आदि नाम वाली पांच पुस्तकें बाजार में उतारी जा चुकी हैं। अब शिक्षाप्रद बाल-कहानियां, शिक्षाप्रद चरितावली और कल्याणकारी बाल-कहानियां नाम की तीन नई पुस्तकें छपने को तैयार हैं। कवर छोड़कर 32 पेज की इन पुस्तकों में रंगीन चित्रों का खूब इस्तेमाल हुआ है। कवर पेज पर ही रंगीन चित्रों के भीतर की विषय वस्तु की जानकारी दी गई है। भीतर के पेज आर्ट पेपर पर छपने हैं। इस शृंखला की अन्य पुस्तकों की तरह इनकी कीमत भी 25 रुपये है। उत्पाद प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुस्तकों का नाम और विषय वस्तु पर सबकी सहमति बन चुकी है। बच्चों को संस्कारवान बनाने की दिशा में इन पुस्तकों का प्रकाशन हो रहा है। इन तीनों पुस्तकों की पांच-पांच हजार प्रतियां छापने की योजना है। जुलाई में ये पुस्तकें बाजार में होंगी।