फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   21 Illegal immigrants of 12 countries arrested from Nepal Pokhra Forest

बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 12 देशों के 21 नागरिक गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2019 12:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 04 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
21 Illegal immigrants of 12 countries arrested from Nepal Pokhra Forest
सांकेतिक तस्वीर

नेपाल पर्यटन पुलिस ने गुरुवार को नेपाल के पोखरा शहर में अवैध रूप से रह रहे 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जर्मनी यमन, तिब्बत और फिलीपींस समेत 12 देशों के नागरिक शामिल हैं। नेपाल पुलिस को सभी लोग अवैध रूप से पोखरा के पास जंगलों में टेंट में रहते हुए मिले थे।

विज्ञापन


पोखरा पर्यटन पुलिस उपाधीक्षक विधान सिंह क्षेत्री ने बताया कि पोखरा के जंगलों में जुजिफर नाम का जर्मनी नागरिक किराए की जमीन लेकर करीब 10 वर्षों से मुर्गी पालन का कारोबार करता था। पिछले दिनों किसी बात को लेकर जुजिफर और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद हो गया था। स्थानीय नागरिकों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


वहां पहुंच कर पुलिस ने पाया कि जुजिफर जर्मनी का नागरिक है, मगर उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। इसके बाद अवैध रूप से नेपाल में निवास करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि तमाम विदेशी नागरिक पोखरा में अवैध रूप से रह रहे हैं। इस सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाकर पोखरा लेकसाइड और जंगलों से रूस के सात, लेबनान के तीन, नीदरलैंड के दो, जबकि यमन, तिब्बत, फिलीपींस, बेलायत, डेनमार्क, टर्की, फ्रांस और केन्या के एक-एक नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं।


गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बताया कि सभी टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आए थे और वापस नहीं गए। सात लोगों के पास पासपोर्ट है। बाकी किसी के पास कोई कागजात नहीं मिला। इस मामले में नेपाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखें-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed