{"_id":"5c913a8dbdec2207143e8e5f","slug":"201553021581-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एआरवी के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एआरवी के लिए हंगामा
Wed, 20 Mar 2019 12:23 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
dog bite demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंचे मरीजों को निराशा हाथ लगी। वैक्सीन खत्म होने की जानकारी होने पर मरीजों ने हंगामा किया और स्वास्थ्यकर्मियों से नोकझोंक की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इस बीच गुस्सा शांत नहीं होता देख उन्होंने नगर निगम पुलिस चौकी को सूचना दी। हमराहियों के साथ आए चौकी इंचार्ज मशक्कत के बाद माहौल सामान्य करा सके।
जिला अस्पताल में रोज 200 से 250 मरीज कुत्ता काटने की शिकायत लेकर आते हैं। डॉक्टर इन्हें एआरवी लगवाने की सलाह देते हैं। मंगलवार सुबह भी एआरवी कक्ष के आगे लंबी कतार लगी थी। अंदर सिर्फ 50 लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन थी, जबकि बाहर चार गुना से ज्यादा भीड़ थी। सुबह 10 बजते-बजते वैक्सीन खत्म हो गई। जानकारी बाहर जमा लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। कई लोग ऐसे थे जो पिछले दिनों एआरवी किल्लत के बीच अस्पताल आकर निराश लौट चुके थे। कुछ लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
कारपोरेशन को एआरवी का ऑर्डर भेजा गया है। पूरे प्रदेश में एआरवी की किल्लत है। मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं मिल पा रही है। - डॉ. आरके गुप्ता, एसआईसी जिला अस्पताल

सीएचसी-पीएचसी पर भी कुछ ही दिन का स्टॉक
सीएचसी-पीएचसी पर भी एआरवी का स्टॉक काफी कम है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के मुताबिक पिछले सप्ताह ही एआरवी के लिए ऑर्डर भेज दिया गया है। अभी एक सप्ताह का स्टॉक है। जिला अस्पताल पहुंच रहे शहर के मरीज खोराबार पीएचसी पर जाकर एआरवी लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
कारपोरेशन को एआरवी का ऑर्डर भेजा गया है। पूरे प्रदेश में एआरवी की किल्लत है। मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं मिल पा रही है। - डॉ. आरके गुप्ता, एसआईसी जिला अस्पताल