{"_id":"5c140253bdec2253e653260c","slug":"201544815187-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरे से मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खसरे से बालक की मौत
धुरियापार। बेलघाट क्षेत्र के मधुपट्टी में खसरे के प्रकोप से पन्ने लाल के सात वर्षीय बेटे किंजल की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई।
मुधुपट्टी और बगल के कुरावल गांव में एक माह से खसरे का प्रकोप है। दर्जन भर पीड़ितों में से ज्यादातर लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कुरावल के सावन कन्नौजिया, मधुपट्टी के शशि गुप्ता और किंजल पीड़ित थे, जिसमें किंजल की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को दोनों गांव में पहुंची और पीड़ित परिवारों में दवा बांटी। उधर, प्रभावित गांवों की महिलाएं इससे निजात पाने के लिए पूजा-पाठ शुरू कर दी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि खसरे से नहीं सर्दी व बुखार से मौत हुई है।