{"_id":"5c0c11e0bdec2241486fd0af","slug":"201544294880-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में एमपी इंटर, वॉलीबाल में डीवीएनपीजी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में एमपी इंटर, वॉलीबाल में डीवीएनपीजी अव्वल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
volleyball
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत शनिवार को संगीत, गायन, बास्केटबॉल बालक वर्ग, वॉलीबाल बालिका वर्ग और हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बास्केटबाल बालक वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कालेज सिविल लाइंस ने बाजी मारी। हिंदी भाषण प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर के उदयांश पांडेय, माध्यमिक वर्ग में जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की अंशिका मिश्रा, वरिष्ठ वर्ग में चंद्रकांति रमावति देवी आर्य महिला पीजी कालेज की महिमा तिवारी प्रथम रहीं। संगीत गायन कनिष्ठ वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल कूड़ाघाट की सोनाली त्रिपाठी, वरिष्ठ वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के निखिल यादव अव्वल रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम विजेता बनी तथा उप विजेता का खिताब महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज को मिला।

संस्थापक समारोह में आज
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह में आज अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता प्रात: 10 बजे महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगलादेवी मंदिर बेतियाहाता में होगी। उदीयमान कवि गोष्ठी सुबह 11 बजे से दिग्जिवयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तय है।
विज्ञापन