फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सम्मान पाकर चहकी मेधा

सम्मान पाकर चहकी मेधा

Sun, 21 Oct 2018 08:48 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर चहकी मेधा
फोटो
विज्ञापन


सम्मान पाकर चहकी मेधा
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का 23वां स्थापना दिवस समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का 23वां स्थापना दिवस और मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह रविवार को विश्वकर्मा पंचायत मंदिर जटाशंकर सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल, इंटर में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस पल को यादगार बनाने के लिए सबने ग्रुप फोटोग्राफ भी कराए।
समारोह का उद्घाटन गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएन शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एनएल शर्मा और सचिव आरके विश्वकर्मा ने किया। साथ ही महासभा को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। गोरखपुर मंडल के अलग-अलग जिलों से आए पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, निश्चित सफलता मिलेगी। इस मौके पर प्रेमचंद्र शर्मा, विनोद कुमार विश्वकर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सरोज शर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, विद्या प्रसाद शर्मा, महाश्रम शर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, दयानंद शर्मा, राजेश्वरी प्रसाद, राजीव शर्मा, डॉ. सीपी शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. सुभाष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में जिन मेधावियों को सम्मानित किया गया उनमें प्रशांत शर्मा, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, सोनम विश्वकर्मा, अमित कुमार विश्वकर्मा, स्निग्धा, अनुराधा, आकृति, धीरज, अरमान, अवंतिका, साक्षी, ऋतु, कन्हैया, वैष्णवी, विक्की, शिवानी और आशिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed