{"_id":"5bcc8f82bdec22694e6b6f13","slug":"201540132738-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सत्रों में डेढ़ दर्जन शोध पत्रों पर होगा विमर्श
एमपीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय संगोष्ठी आज से
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ एवं महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ द्वारा संचालित गुरु गोरक्षनाथ शोध एवं अध्ययन केंद्र की ओर से 22 एवं 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। ‘लोकभाषा संवर्धन में नाथपंथ का योगदान’ विषय पर यह संगोष्ठी महाविद्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। संगोष्ठी के चार सत्रों में डेढ़ दर्जन शोध पत्रों पर विचार-विमर्श होगी।
उद्घाटन भाषा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजनारायण शुक्ल तथा अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह करेंगे। मुख्य वक्ता साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल होंगे तथा बीज वक्तव्य उत्तर प्रदेश हिंदुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह देंगे। महाविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ल ने बताया कि संगोष्ठी में देश भर से 14 प्रतिष्ठित विद्वान तथा करीब 70 प्रतिनिधि शामिल होंगे।