{"_id":"5bcc8f7fbdec2269a00ac6b7","slug":"201540132735-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को कुलपति प्रो वीके सिंह आयोजन समितियों के प्रमुख के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीक्षांत सप्ताह के तहत सोमवार को तीन कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
24 और 25 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया जाएगा। 26 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर इसरो के चेयरमैन के शिवन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कुलाधिपति रामनाईक मेधावियों को गोल्ड मेडल वितरित करेंगे।
दीक्षांत सप्ताह समारोह में सोमवार को सुबह 10:30 बजे कला वीथिका भवन में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगेगी। इसमें विद्यार्थी वर्तमान से लेकर प्राचीन धरोहरों की तस्वीरें प्रदर्शित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे संवाद भवन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं महायोगी गुरू श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की ओर से ‘योग से हठयोग तक’ विषय पर व्याख्यान होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी अकादमी इलाहाबाद के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह होंगे ।अध्यक्षता कुलपति प्रो. वीके सिंह करेंगे।

कला वीथिका भवन में चित्र प्रदर्शनी आज से