फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur's nandini toped in up girls

गोरखपुर की नंदिनी लड़कियों में यूपी टॉपर

Thu, 31 May 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 31 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur's nandini toped in up girls
मां सुनीता जालान के साथ नंदिनी जालान
गोरखपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध सरकारी, गैर सरकारी इंजीनियरिंग, प्रबंधन कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई)- 2018 में शहर के मेधावियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। बीटेक कोर्स की प्रवेश परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल करने वाली नंदिनी जालान लड़कियों में यूपी की टॉपर भी हैं। रिजल्ट आने के बाद नंदिनी को खूब बधाइयां मिलीं।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद करने वाले मोमेंटम के शिक्षकों ने भी घर जाकर नंदिनी को बधाई दी। बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा, एमटेक, एमबीए और एमसीए में दाखिले की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट गोरखपुर और बस्ती मंडल के तमाम विद्यार्थियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। दोनों मंडलों के परीक्षा देने वाले 90 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के ईशान सिंह को भी टॉप-20 की मेरिट में जगह मिली है। ईशान की यूपी रैंक 16वीं है। कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि टॉपरों को आईईटी लखनऊ के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13,144 अभ्यर्थियों ने दी थी प्रवेश परीक्षा

एसईई का आयोजन 29 अप्रैल को हुआ था। गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और कुशीनगर में 14 केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों की परीक्षा में 13,144 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। गोरखपुर में गीडा स्थित आईटीएम, केआईपीएम, बीआईटी और सुयश इंस्टीट्यूट के बीटेक सहित अन्य कोर्स में दाखिले का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed