{"_id":"5a1ad3344f1c1b95188b6606","slug":"201511707444-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन को आएंगे उत्तराखंड और यूपी के सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन को आएंगे उत्तराखंड और यूपी के सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद रावत और योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिसंबर से शुरू हो रहे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत होंगे। वह तीन दिसंबर को देहरादून से स्टेट प्लेन से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी लखनऊ से यहां पहुंचेंगे। अगले दिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों सीएम यहां से रवाना हो जाएंगे। योगी फिर नौ दिसंबर को गोरखपुर आएंगे।
गोरखनाथ मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक 1980 से महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक समारोह मनाया जा रहा है। इसमें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की 48 शिक्षण संस्थाओं के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। चार से 10 दिसंबर तक एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में करीब 50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन में समसामयिक विषयों के अलावा राष्ट्रीय सामाजिक मुद्दों पर जनजागरण किया जाएगा। इस आयोजन में 36 प्रकार की प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों में होंगी। इसमें क्रीड़ा से लेकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल होगी। कार्यक्रम के समापन के मौके पर 10 दिसंबर को 650 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
10 आएंगे मानव संसाधन मंत्री
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम का समापन 10 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। तैयारियों को लेकर एक 122 सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसके संरक्षक सीएम आदित्यनाथ हैं। आयोजकों का मानना है कि यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा अकादमिक आयोजन है।