{"_id":"59ff478a4f1c1bc8678b967a","slug":"201509902218-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी,अब ऋषिकेश को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी,अब ऋषिकेश को टिकट
Sun, 05 Nov 2017 11:23 PM IST
deoria
deoria
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : FILE PHOTO
Link Copied
देवरिया। कांग्रेस द्वारा नगर पालिका देवरिया से अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार चौबीस घंटे में ही बदल दिया गया। पहले जारी सूची में सिद्धार्थ भारद्वाज का नाम था और अब पत्र जारी कर प्रदेश अध्यक्ष ने शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं लार नगर पंचायत से घोषित कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शकील लारी ने लार ब्लॉक अध्यक्ष वशिष्ठ मोदनवाल को जिलाध्यक्ष को संबोधित पत्र देकर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस ने नगर पालिका देवरिया से अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की था। शनिवार की देर शाम प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने देवरिया से पालिका अध्यक्ष पद के लिए सिद्धार्थ भारद्वाज क नाम का घोषणा की। इसकी शिकायत पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सिद्धार्थ की जगह कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की तरफ से जारी पत्र के अनुसार सिद्धार्थ भारद्वाज की जगह ऋषिकेश मिश्र को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। जिसमें फॉर्म सात-क और फॉर्म-ख भी संलग्न है। वहीं सलेमपुर और बरियारपुर नगर पंचायत से कांग्रेस पार्टी का कोई भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश ने बताया कि नगर पालिका देवरिया से उम्मीदवार बदलने की मुझे जानकारी नहीं है। लार नगर पंचायत के उम्मीदवार से भी मेरी कोई बात नहीं हुई है। सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपना पर्चा आज दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।