फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छठ पूजा की तैयारियां तेज

घाटों पर दिखने लगी छठ की रौनक

Sun, 22 Oct 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारियां तेज
छठ पर्व पर पूजा के लिए सामान खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
छठ पर राप्ती नदी के घाटों पर साफ-सफाई और वेदियां बनाने का काम शुरू हो गया है। चार दिवसीय महापर्व में एक दिन शेष होने के चलते लोग अपनी तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। रविवार को शहर के पांच बड़े छठ घाटों पर चहल-पहल नजर आई। राजघाट, हनुमानगढ़ी, तकिया घाट, महेसरा और मोहद्दीपुर में रामगढ़ ताल के किनारे वेदियां बनाने का काम शाम तक चलता रहा। सफाई कर्मचारी भी वेदियों के आसपास काम में जुटे नजर आए। नगर निगम की ओर से पर्व पर जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था का काम भी शुरू कर दिया गया है। बाजारों मेें पूजा सामग्री की दुकानें भी सज कर तैयार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कई जगह बन रहे अस्थायी घाट
शहर में कई जगहों पर छठ पूजा के लिए अस्थायी घाट बनाए जा रहे हैं। मोहद्दीपुर, धर्मशाला, हुमायूंपुर आदि मोहल्लों में कई जगहों पर लोगों ने अपने घरों के आगे छोटे गड्ढे खोदे हैं। 26 अक्टूबर को इसी गड्ढे में भरे पानी में खड़ी होकर माताएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी और 27 को उदयाचल भाष्कर को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन


छठ के बाजार पर महंगाई की छाया, प्रसाद की मात्रा से समझौता करते दिखे लोग
छठ पर्व मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। बाजार इसकी आहट से आबाद हो गया है। पूजा सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। इन पर रविवार को ग्राहकों की भीड़ जमा रही। लोगों ने छठ पूजा में काम आने वाले सामान खरीदे, मगर महंगाई की छाया से परेशान दिखे। इस कारण खरीदारी करने वाले प्रसाद की मात्रा से समझौता करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में इस बार बाहर से फल और सब्जियां न आने से दामों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी है डिमांड
छठ पूजा पर सबसे ज्यादा डिमांड बड़े नींबू की होती है। इसकी सप्लाई मुजफ्फरनगर से होती है। रविवार दोपहर तक मंडी में 40 ट्रक के आसपास बड़े नींबू की सप्लाई पहुंची। शाम तक यह माल खप भी गया। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के खुनियांव, कैंपियरगंज, कप्तानगंज, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया से केले भारी मात्रा में आ रहे हैं। कश्मीर और शिमला से सेब, केरल से नारियल, दिल्ली से तरबूज व नाशपाती, रांची के शकरकंद, फैजाबाद की कच्ची हल्दी आदि सामान पहुंचे हैं।
 
डाले में रखे जाने वाले फलों के भाव
बड़ा नींबू - 40 रुपये जोड़ा
अनानास- 40 रुपये पीस
नारियल- 40 रुपये पीस
अमरख - 20 रुपये पीस
सूप -80 रुपये पीस
कैथा-15 रुपये पीस
दउरा - 300 रुपये पीस
सेब - 80 रुपये किलोग्राम
तरबूज- 50 रुपये किलोग्राम
नाशपाती- 100 रुपये किलोग्राम
शकरकंद  - 40 रुपये किलोग्राम
कच्ची हल्दी- 160 रुपये किलोग्राम
शरीफा -120 रुपये किलोग्राम
आम- 350 रुपये किलोग्राम
आंवला- 60 रुपये किलोग्राम
इमली - 40 रुपये किलोग्राम
सुथनी- 80 रुपये किलोग्राम
अदरक- 160 रुपये किलोग्राम
गाजर- 80 रुपये किलोग्राम
रामफल -250 रुपये किलोग्राम
अंगूर -200 रुपये किलोग्राम
खरबूजा-10 रुपये किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed