फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नहीं सुधरी बिजली, खर्च हो गए अरबों

नहीं सुधरी बिजली, खर्च हो गए अरबों

Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नहीं सुधरी बिजली, खर्च हो गए अरबों

विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली विभाग तीन अरब रुपये से ज्यादा खर्च करके भी गोरखपुर में आपूर्ति में सुधार नहीं कर सका, जबकि दावे बड़े-बड़े किए गए थे। कहने को विभाग के पास न तो बजट की कमी है और न ही संसाधन की, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति का न सुधरना यह दर्शाता है कि काम में लापरवाही हो रही है। कायदे से तो मरम्मत का काम अप्रैल माह में खत्म कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन यह अब भी चल रहा है। इसके बदले कभी किसी मुहल्ले की तो कभी कहीं की बिजली घंटों काट दी जा रही है। यह हाल सीएम के शहर का है।
शासन की तरफ से बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजनेस प्लांट में दो करौड़ करोड़, व्यापार विकास निधि में 100 करोड़, स्काडा योजना में 88 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। अधिकारियों का दावा है कि इस रकम से खंभे और तार बदले गए। ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई। इसके बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में कई जगह काम के दौरान खानापूर्ति की गई। तारामंडल उपकेंद्र की सिद्धार्थनगर कॉलोनी, बरगदवां, सूरजकुंड आदि इलाकों में कहीं ट्रांसफार्मर लगाकर विभाग भूल गया तो कहीं तार बदलने में लापरवाही की गई।
विज्ञापन


समीक्षा में निकली थीं खामियां
तारों की मरम्मत से लेकर सभी तरह के सुधार कार्यों का जिम्मा स्काडा के पास था। विभाग ने जब कराए गए कार्मों की समीक्षा की तो सौ से ज्यादा खामियां सामने आईं। सूत्रों की मानें तो कई इलाकों में लगाए गए उपकेद्रों में पैनल और ब्रेकर जल गए। मुख्य अभियंता एके सिंह ने जब शहरी व ग्रामीण इलाकों में लचर बिजली व्यवस्था की समीक्षा की थी तो कहीं पैनल और कहीं ट्रांसफार्मर के ब्रेकर मानक के अनुरूप नहीं मिले। उन्होंने संबंधित फर्म को 50 से ज्यादा जगह पैनल व ब्रेकर बदलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यौहार के दिन भी कई इलाके में रहा अंधेरा
दशहरा के मद्देनजर विभाग ने दावा किया था कि 29 व 30 सितंबर को जिले में निर्बाध बिजली सप्लाई होगी, मगर ऐन दशहरे के दिन भी कई इलाकों में लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे। रुस्तमपुर उपकेंद्र के मानसपुरम इलाके में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से घंटों बिजली गुल रही। वहीं बक्शीपुर, टाउनहाल उपकेंद्र के खूनीपुर, कोतवाली, अस्करगंज, जगन्नाथपुर, मुफ्तीपुर आदि कई इलाकों में मूर्ति विसर्जन के नाम पर घंटों कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed