फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बदहाल विद्युत व्यवस्था पर गुस्साए सपाई

बदहाल विद्युत व्यवस्था पर गुस्साए सपाई

Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बदहाल विद्युत व्यवस्था पर गुस्साए सपाई
संतकबीरनगर।बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बिजली की समस्या से किसान, छात्र, मजदूर आदि को हो रही परेशानी से अवगत कराया और रोस्टर के अनुसार बिजली की सप्लाई कराए जाने की मांग की। इस दौरान जिला कार्यकर्ताओं ने डीएम को मांगों का ज्ञापन भी दिया। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां और पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि जिला मुख्यालय पर शासन की घोषणा के अनुरूप 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। अब तक 10 से 12 घंटे ही उपलब्ध हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की जगह मात्र आठ से 10 घंटा ही बिजली मिल रही है। खेेती किसानी का समय है। बाढ़ की चपेट में आने से बची हुई धान की फसल खेतों में सितंबर में बारिश के अभाव में सूख रही है। बिजली की उपलब्धता न होने के नाते ट्यूबवेलों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जनपद में विद्यार्थियों को पठन पाठन में असुविधा हो रही है। बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में सामान्य जन, बुजुर्ग, बच्चे व मरीजों को अत्यंत कष्ट झेलना पड़ रहा है। पूरे जनपद में सारे कल कारखाने व बुनकरों के पावर लूम बिजली के अभाव से बंद होने के कगार पर है। ऐसी परिस्थितियों में किसान, मजदूर, विद्यार्थी, बुनकर व समाज का हर वर्ग बेहाल परेशान होकर आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जाए। इस अवसर पर सपा नेता जयराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव, राजेश पांडेय, रमेश चंद यादव, रामदरश यादव, केडी यादव, लोरिक यादव, वेद प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह, जितेंद्र यादव, रामभरोसे वारसी, अजीत सिंह, अर्जुन यादव, अरशद खान, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी, श्रीराम यादव, पूर्व प्रमुुख सलाहुद्दीन, निसार अहमद, विजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed