{"_id":"59b977404f1c1bb5688b4656","slug":"201505326912-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने का वीडीओ वायरल होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने का वीडीओ वायरल होने से मचा हड़कंप
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तहसील में काम के बदले रिश्वत लेने व फरियादी के साथ मारपीट कर थाने भेजने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद बुधवार को रिश्वत लेते राजस्व कर्मी का वीडियो सामने आया है। इसके वायरल होने के बाद राजस्व कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है। रिश्वत लेने के इस मामले को उजागर करने वाले जिस फरियादी को मंगलवार को पीटकर पुलिस को सौंपा गया था, उसे रात में छोड़ दिया गया।
खड्डा तहसील के देवगांव के (अमवा टोला ) निवासी जैनुद्दीन ने पिता की मौत होने के बाद वरासत दर्ज करने के लिए राजस्व कर्मियों से संपर्क किया था। जैनुद्दीन से कार्य के लिए रुपये लिए गए थे, लेकिन वरासत नहीं दर्ज हुआ। मंगलवार को जैनुद्दीन तहसील पहुंचे तो कार्य के बदले फिर रुपये की मांग की गई। एतराज करने पर राजस्व कर्मचारियों ने न सिर्फ जैनुद्दीन की पिटाई की, बल्कि उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया था। इसके पूर्व ही जैनुद्दीन ने तहसील कार्यालय में चल रही रिश्वत खोरी का वीडियो बना लिया था। मंगलवार की देर रात किसी तरह थाने से छूटने के बाद बुधवार को उसने वीडियो क्लिप वायरल कर दिया। वायरल हुआ पहला वीडियो 10 मिनट 50 सेकेंड का है। इसमें चार मिनट तक के दृश्य में कुर्सी पर बैठे राजस्व कर्मी को रिश्वत लेते हुए दिखाया जा रहा है। दूसरी क्लिप छह मिनट से अधिक की है। इसमें एक व्यक्ति वरासत चढ़ाने के लिए तीन हजार रुपये की मांग कर रहा है। जैनुद्दीन ने आरोप लगाया कि थाने में उसे सादे कागज पर दस्तखत कराने के बाद छोड़ा गया। उसने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी रिश्वत की बात बताई थी, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। जैनुद्दीन ने बताया कि इस मामले को लेकर वह बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी से मिलेगा। वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।