फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पकड़ी गई शराब की अवैध फैक्ट्री

पकड़ी गई शराब की अवैध फैक्ट्री

Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब की अवैध फैक्ट्री
लोहरैया(संतकबीरनगर)। बृहस्पतिवार को धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव में पुलिस को अवैध फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के पास से 145 शीशी पैक, 300 शीशी खाली, ढक्कन, स्टीकर, रैपर और करीब 250 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। ये लोग कच्ची शराब को देशी शराब की शीशी में पैक कर बेचते थे। कुआनो के बरपरवा-सेमरौना बांध के दक्षिण सिरसी में स्थित एक मकान में कच्ची शराब के कारोबार की सूचना किसी ने 100 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करके तीन लोगों को पकड़ लिया। बाद में धनघटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई खुश मुहम्मद ने बताया कि पकडे़ गए लोगों के पास से लैला ब्रांड की 145 शीशी में भरी गई कच्ची शराब मिली और 300 खाली शीशी और ढक्कन, स्टीकर व रैपर मिले। इसके साथ एक ड्रम में करीब 250 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आगे बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए लोगों की पहचान राधेश्याम यादव पुत्र कालू यादव निवासी पानाराम थाना महुली, धर्मेन्द्र पुत्र हरीराम निवासी घोरांग थाना धनघटा व शीतल पुत्र श्रीराम बहादुर गुप्ता निवासी सोनाडी थाना धनघटा के रूप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह धंधा वह काफी समय से कर रहे थे। इस धंधे को जो उन्हें आमदनी होती थी, उसे आपस में बांट लेते थे। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed