फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

Sun, 06 Aug 2017 02:32 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
गोरखपुर। नौ अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर शहर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नौ की सुबह 10 बजे के करीब वह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह जिला अस्पताल जाएंगे, जहां पं. दीनदयाल की जन्मशती वर्ष पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वह रक्तदाताओं की डायरी का विमोचन भी करेंगे।

इसके बाद वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा संकुल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5100 शहरी गरीबों को प्रमाण पत्र बांटेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागों की कुछ योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज जाएंगे और फिर गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। 10 अगस्त की सुबह फरियादियाें से मिलने के बाद वह जीडीए सभागार में गोरखपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार को प्रभारी डीएम अनुज सिंह ने एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ समेत कई अफसरों के साथ संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उधर सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर ही डीएम ने सात अगस्त को चार बजे सभी विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed