फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार करोड़ से रोशन होगा नौसढ़-कालेसर फोरलेन

चार करोड़ से रोशन होगा नौसढ़-कालेसर फोरलेन

Fri, 30 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से रोशन होगा नौसढ़-कालेसर फोरलेन
Streets Lights - फोटो : File Photo

विज्ञापन
गोरखपुर। नौसड़ से कालेसर फोरलेन को रोशन करने पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर एलईडी लाइटें लगाने के लिए जीडीए ने टेंडर निकालने के साथ ही 27 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। लाइटें लगाने का खर्च गीडा उठाएगा और काम जीडीए को कराना है।

पैडलेगंज से कालेसर तक फोरलेन का निर्माण पूरा होने के समय 2015 में ही इस रुट पर जीडीए को लाइटें लगाने की जिम्मदारी सौंपी गई थी, मगर प्राधिकरण की सीमा नौसड़ तक ही होने से जीडीए बाद में सिर्फ पैडलेगंज से लेकर नौसड़ तक ही लाइटें लगाने को तैयार हुआ। इसपर पूर्व कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने गीडा को नौसड़ से लेकर कालेसर तक लाइटें लगाने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि यह क्षेत्र भी गीडा का ही है लिहाजा जिम्मेदारी भी उसी की होती है। इस बीच गुरु प्रसाद शैक्षणिक अवकाश पर अमेरिका चले गए और गीडा ने बजट की कमी का हवाला देते हुए लाइटें लगाने से पल्ला झाड़ लिया। इसपर जीडीए ने नौसढड़ तक तो लाइटें लगवा दीं मगर वहां से कालेसर तक की सड़क अभी तक रोशन नहीं हो सकी।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिर नौसड़ से कालेसर तक की फोरलेन सड़क को रोशन करने की कवायद शुरू हुई। तय हुआ कि संसाधन न होने की वजह से गीडा एलईडी लाइटें लगाने का खर्च उठाएगा और काम जीडीए कराएगा, मगर गीडा बोर्ड बैठक में इसपर सहमति नहीं बन पाई। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द काम शुरू कराने को कहा। इसके बाद हरकत में आए जीडीए के अफसरों ने टेंडर जारी कर कार्रवाई आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed