फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 lakh liter water is wasted daily

हर रोज 20 लाख लीटर पानी की बर्बादी

Mon, 25 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
20 lakh liter water is wasted daily
पानी की बर्बादी
एक तरफ जहां गर्मी बढ़ने से हर तरफ पानी की किल्लत शुरू हो गई हैं, वहीं शहर में हर रोज 20 लाख लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। यह दावा किया है नगर निगम ने। निगम के आंकड़ों के हिसाब से प्रत्येक दिन 103 एमएलडी (मिलियन लीटर/ दिन) पानी भूगर्भ से निकाला जाता है, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज आदि की वजह से 15 से 20 लाख लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


शहर में 1.25 लाख मकान हैं। नगर निगम अब तक इनमें से तकरीबन 60 प्रतिशत मकानों तक ही पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर सका है। हालांकि काफी लोगों ने इसके लिए अवैध कनेक्शन ले रखा है। इन तमाम लोगों को नगर निगम तकरीबन 140 ट्यूबवेल के जरिए प्रतिदिन करीब 103 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई करता है, लेकिन विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन के लीकेज, हर वक्त बहते वाटर स्टैंड पोस्ट और लगातार हो रही टूट-फूट से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी भी इस मसले को बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं और उसे रूटीन प्रक्रिया करार देते हैं। ऐसे में जब चारों ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, ऐसे में पानी की बर्बादी चिंता का सबब है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग यह मानकर चलता है कि सप्लाई किए गए पानी का तकरीबन 20 प्रतिशत पानी किसी न किसी रूप में इस्तेमाल नहीं हो पाता है। लीकेज, वाटर स्टैंड पोस्ट आदि से ये लीकेज होते हैं। मानक के अनुसार भी इतना लीकेज होना माना जाता है। हालांकि विभाग किसी भी लीकेज को जल्द से जल्द ठीक कराने का प्रयास करता है।

- पीएन मिश्रा, सहायक अभियंता, जलकल

पाइपलाइन लगाने के दौरान ही लीकेज आदि की बात सामने आती है। इसके बाद माना जाता है कि ट्यूबवेल के जरिए निकाला गया पानी बिना किसी बर्बादी के लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। सामान्य लीकेज तो संभव है, लेकिन पानी की इतनी बर्बादी नहीं होती है।
- डीपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, जल निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed