फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 persons arrested

फैसले पर आतिशबाजी कर जश्न मनाने पर पिता- पुत्र हिरासत में

Sun, 10 Nov 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
2 persons arrested
फैसले पर आतिशबाजी कर जश्न मनाने पर पिता- पुत्र हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जश्न की पाबंदी के बावजूद माया बाजार में पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक इनवर्टर व्यापारी और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। हालांकि व्यापारी ने जश्न मनाने से इंकार किया। उसका कहना है कि दुकान के बाहर कुछ लोग पटाखे जला रहे थे, जिसे मना करने के दौरान पुलिस आ गई और हमें ही पकड़ ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दीपराज और उनके पुत्र धीरेंद्र की इनवर्टर और बैट्री की माया बाजार में ही दुकान है। अयोध्या पर फैसला आने के बाद कुछ जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाने की खबरें आईं। इसमें शहर से दुर्गाबाड़ी और माया बाजार का इलाका शामिल था।
विज्ञापन

वहीं देहात के भटहट बाजार से भी ऐसी ही खबर आई। सूचना पर इन तीनों स्थानों पर पुलिस पहुंची, हालांकि दुर्गाबाड़ी और भटहट में तो कोई नहीं पकड़ा गया, लेकिन माया बाजार से पुलिस ने व्यापारी और उनके पुत्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित ऑडियो वायरल करने पर एक हिरासत में
सहजनवां। व्हाट्सएप ग्रुप पर विवादित ऑडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही भटपही गांव निवासी शकील अहमद ने एक ग्रुप पर विवादित ऑडियो वायरल कर दिया।

ग्रुप का एडमिन भी वह खुद ही है। ऑडियो वायरल होते ही साइबर सेल ने इसकी सूचना सहजनवां थानेदार दिनेश कुमार मिश्र को दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed