{"_id":"572387a74f1c1b5c0ca91531","slug":"2-5-quintle-polythin-bags-are-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई क्विंटल प्लास्टिक का थैला जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई क्विंटल प्लास्टिक का थैला जब्त
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
रूस्तमपुर में प्लास्टिक के थैले जब्त करते प्रशासन व नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी ।
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन पर रोक के लिए गठित जांच टीम ने शुक्रवार को रुस्तमपुर और महेवा मंडी में अभियान चलाकर दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने ढाई क्विंटल प्लास्टिक का थैला जब्त किया। इसके अलावा टीम ने आजाद नगर, मिर्जापुर रोड और दुर्गा चौक की दुकानों में जांच की।
नायब तहसीलदार तपन मिश्रा एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी सतीश सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों की जांच की। उन्हाेंने सभी क्रेता-विक्रेता को सचेत किया कि भविष्य में पालीथिन का प्रयोग पाये जाने पर जुर्माने के अलावा कैद की भी सजा होगी।
कई दुकानदारों ने भविष्य में पालीथिन प्रयोग न करने की शपथ भी ली। नायब तहसीलदार ने बताया है कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
जांच दल ने जन जागरूकता के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से पालीथिन के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारेे में लोगों को बताया। अभियान में पीएन गुप्ता, सदानंद, महबूब अली अहमद, जगदीश एवं जावेद खान भी शामिल रहे।