{"_id":"58f233d74f1c1bbd4ccf61a1","slug":"2-5-lakhs-consumers-will-get-benefit-to-remissions-of-sucharge-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं के सरचार्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं के सरचार्ज माफ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जोन के करीब ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल के सरचार्ज शनिवार को माफ कर दिए गए। इसके सर्कुलर चीफ इंजीनियर ने जारी कर दिए हैं। इस फैसले से गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इन जिलों के उपभोक्ताओं के पर 441 करोड़ रुपये के बिल बकाया हैं। इसमें 35 फीसदी सरचार्ज शामिल है। अकेले गोरखपुर के एक लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर बिना सरचार्ज बिल जमा कर सकते हैं।
सरचार्ज माफी का सबसे ज्यादा लाभ घरेलू कनेक्शन धारकों को मिला है। घरेलू श्रेणी के शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 फीसदी की छूट दी गई है। कॉमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 50 फीसदी छूट मिली है। बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने के लिए जेई, एसडीओ, एक्सईएन से लेकर एसई तक की जिम्मेदारी तय की गई है। मुख्य अभियंता को वसूली की मॉनीटरिंग करनी है। जेई और एसडीओ के पास बकायेदारों की सूची रहेगी। मुख्य अभियंता एके सिंह ने कहा कि छूट पाने के लिए बकायेदारों को सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा। इसकी व्यवस्था हर विद्युत उपकेंद्र पर रहेगी। सभी सब स्टेशनों के साथ ही विद्युत कार्यालयों में सरचार्ज माफ ी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।
रजिस्ट्रेशन की समयसीमा तय
बिना सरचार्ज बिजली बिल जमा करने की समयसीमा तय की गई है। शहरी उपभोक्ताओं के लिए 31 मई और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 15 जून तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। घरेलू उपभोक्ताओं की रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपये और औद्योगिक इकाइयों की रजिस्ट्रेशन फीस 5000 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
चार किश्तों में जमा कराएं बिल
निजी नलकूप चालकों को भी विभाग ने राहत देने का निर्णय लिया है। निजी नलकूप के बकायेदार चार किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। गोरखपुर जोन में 300 करोड़ की वसूली का लक्ष्य मिला है।
एमडी कर रहे आपूर्ति की मॉनीटरिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की मानीटरिंग प्रबंध निदेशक अनिल कुमार कर रहे हैं। किस क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही, इसकी जानकारी मुख्य अभियंता से प्रतिदिन ले रहे हैं। साथ ही आपूर्ति बाधित होने के कारण भी पूछ रहे हैं। मुख्य अभियंता एके सिंह ने जोन के सभी एसई और एक्सईएन को ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक निरंतर विद्युत आपूर्ति करने के लिए कहा है। साथ ही फ ॉल्ट आदि ठीक करने के लिए जेई और एसडीओ को अलर्ट रहने को कहा गया है।