फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर की सलमा को मिसेज ग्लोबल इंडिया का खिताब

शहर की सलमा को मिसेज ग्लोबल इंडिया का खिताब

Tue, 14 May 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहर की सलमा को मिसेज ग्लोबल इंडिया का खिताब
मिसेज ग्लोब इंडिया - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। शहर की बहू सलमा खातून ने बरेली में आयोजित मिसेज ग्लोब इंडिया-2019 के खिताब पर कब्जा जमाकर गोरखपुर का नाम रोशन किया है। चार से छह मई तक हुई प्रतियोगिता में सलमा ने मिसेज कैटेगरी में 12 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

कुशीनगर के सुकरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटनी में बतौर सहायक अध्यापिका तैनात सलमा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग का शौक था। निकाह के बाद पति गुलाम मुहियुद्दीन के साथ ससुराल के लोगों का सहयोग मिला तो उन्होंने फिर से मॉडलिंग के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया। 2016 में शहर में आयोजित एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें सफलता मिली तो लखनऊ में आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज कैपिटल ऑफ यूपी में रैंप पर चलने का मौका मिल गया। उत्साह बढ़ा तो बरेली में आयोजित मिस, मिस्टर और मिसेज ग्लोब-2019 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जहां मिसेज ग्लोब इंडिया के खिताब मिला है। सफलता का श्रेय पति के साथ ही उन्होंने दोनों बेटे आरान व आयत को दिया।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed