{"_id":"5cd47914bdec22077c355bf9","slug":"191557428500-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा आज से
Fri, 10 May 2019 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में प्रवेश के लिए मालवीय प्रवेश परीक्षा-2019 शुक्रवार से शुरू होगी। पहले दिन एमटेक की परीक्षा गोरखपुर, गाजियाबाद व लखनऊ केंद्र पर तथा एमएससी की परीक्षा लखनऊ एवं गोरखपुर में एमएमएमयूटी केंद्र पर सुबह 8 से 10 बजे तक होगी। 11 मई को 10 शहरों में बीटेक प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल), बीबीए, एमसीए, एमबीए की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि 30 मई के पहले रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जबकि जून में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुलपति ने बताया कि इस वर्ष अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में किसी भी गलती को सही करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी फार्म भरकर 1000 रुपये की डीडी जमा करनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर इंटरनेट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र तथा मान्य फोटो पहचान या कॉलेज र्की आईडी कार्ड पर प्रवेश दिया जाएगा। मूल प्रवेशपत्र परीक्षा केंद्र पर ही दिया जायेगा। फोटो चस्पा कर विद्यार्थी कक्ष निरीक्षक के सामने हस्ताक्षर करेंगे।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।