{"_id":"5cbe2505bdec220c2c2a3054","slug":"191555965189-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान पान के स्टॉल का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान पान के स्टॉल का उठाया लुत्फ
विज्ञापन
श्रीलंका में हुए धमाकों ने कम की ईस्टर मेले की रौनक
अमर उजाला ब्यूरो।
गोरखपुर। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों में कई लोगों की जान चली गई। इसमें कई लोग जख्मी भी हुए हैं। इस घटना ने ईस्टर मंडे की खुशी को कम कर दिया है। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर की कमेटी की ओर से सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में मेला लगा था लेकिन इसमें भी अपेक्षाकृत कम ही लोग आए। रेव्ह रोशन लाल की अगुवाई में मसीही समाज ने श्रीलंका के चर्च में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनके लिए प्रार्थना की गई।
लकी ड्रा निकाला, स्टॉल लगाया
ईस्टर मंडे पर सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में मेला लगाया था। इसमें खान-पान के अलावा कई तरह के खेल आदि के स्टॉल लगाए गए। इसमें मसीही समाज के लोग जुटे थे। इस दौरान लकी ड्रा भी निकाला गया। मेले का शुभारंभ सेंट जॉन चर्च बशारतपुर के प्रेसविटर इंचार्ज रेव्ह रोशन लाल ने किया। उन्होंने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेले के आयोजन की उपयोगिता के विषय में लोगों को बताया। बीपी अलेक्जेंडर ने कहा कि मेले से होने वाली आय चर्च को दान करते हैं जो निर्धन व असहायों की मदद में खर्च होती है। आयोजन में पास्टर कमेटी यूथ विंग के लोग भी शामिल रहे।