{"_id":"5c924c38bdec22144d7e0da9","slug":"191553091640-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7643 जवान भी दर्ज कराएंगे लोकतंत्र में हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7643 जवान भी दर्ज कराएंगे लोकतंत्र में हिस्सेदारी
Wed, 20 Mar 2019 07:54 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। देश की सीमा समेत अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा में तैनात सेना के जवान भी ड्यूटी पर रहते हुए आसानी से लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी दर्ज करा सकेंगे। जिले की मतदाता सूची में इस बार ऐसे 7643 जवानों के भी नाम दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में है। इन्हें वोटिंग के लिए निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीबीपीएस) की व्यवस्था की है। जिले में एडीएम (फाइनेंस) विधान जायसवाल को इस व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
इस व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे सभी जवानों को लिफाफा भेजा जाएगा जो मतदाता हैं। जब नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो सभी प्रत्याशियों का नाम और उनका चुनाव चिन्ह, एक फ ार्मेट पर फ ीड कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद जवान उसे डाउनलोड कर वोट डाल सकेंगे। वोट डालने के बाद उस बैलेट पर मतदाता के हस्ताक्षर के साथ ही उनके एक अधिकारी का भी हस्ताक्षर होगा। इसके बाद भेजे गए लिफ ाफे में उसे डालकर डाक के जरिए भेज देना होगा। ये लिफाफे मतदान शुरू होने के पहले मतदान स्थल पर पहुंचने जरूरी है। मतदान कार्मिकों के बैलेट वोटों के साथ सबसे पहले इन्हीं मतों की गिनती होगी। इसके बाद ही ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी। वर्ष 2018 के उपचुनाव में 802 जवानों ने ईटीपीबीएस के जरिए वोटिंग की थी।
विज्ञापन
पिपराइच 605
गोरखपुर सदर 710
गोरखपुर ग्रामीण 478
सहजनवां 1207
खजनी 1269
चौरीचौरा 839
बांसगांव 805
चिल्लूपार 765

हर बैलेट पर होगा बार कोड
इस तरह की वोटिंग में कोई फ र्जीवाड़ा न हो इसके लिए सभी बैलेट पर बार कोडिंग रहेगी ताकि एक बैलेट का दूसरा बैलेट न बनाया जा सके। चुनाव खत्म होने के बाद जब उसकी गिनती होगी तो अलग से कर्मचारी लगाए जाएंगे जो हर बैलेट को पहले स्कैन करेंगे उसके बाद उसकी गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन
विधानसभा सर्विस वोटर (जवानों )की संख्या
कैंपियरगंज 965पिपराइच 605
गोरखपुर सदर 710
गोरखपुर ग्रामीण 478
सहजनवां 1207
खजनी 1269
चौरीचौरा 839
बांसगांव 805
चिल्लूपार 765