{"_id":"5c9245a5bdec2207143e8efb","slug":"191553089957-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 लीटर मोबिल ऑयल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 लीटर मोबिल ऑयल के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
160 लीटर मोबिल ऑयल के साथ दो गिरफ्तार
भारत से नेपाल ले जा रहे थे, एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। सीमाई क्षेत्र के भारत-नेपाल की खुली सीमा के रास्ते भारत से नेपाल ले जा रहे मोबिल ऑयल तस्करों को एसएसबी ने गश्त के दौरान पकड़ा।
एसएसबी खुनुवा 43वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकारिया जवानों के साथ बुधवार सुबह भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास घात लगाकर बैठे हुए थे। इस दौरान दो व्यक्ति बड़े जरकिन के साथ भारत से नेपाल की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जवानों ने दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास 160 लीटर मोबिल ऑयल बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी तस्कर ने अपना नाम कल्लू चौधरी उर्फ श्रवण व इश्तियाक निवासी तेनवा थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु (नेपाल) बताया। बरामदगी टीम में एसएसबी के मुख्य आरक्षी नितेश कुमार सिंह, सहायक आरक्षी संदीप शर्मा मौजूद रहे। एसएसबी इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकारिया ने बताया कि बरामद मोबिल ऑयल व तस्करों को खुनुवां कस्टम के सुपुर्द सौंप दिया गया।