{"_id":"5c745008bdec2273704019d8","slug":"191551126536-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के छठी कार्यक्रम में ही बहन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के छठी कार्यक्रम में ही बहन की करंट से मौत
Tue, 26 Feb 2019 01:58 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंपियरगंज के मोहनाग गांव में उस समय मातम छा गया जब भाई की छठी की खुशी में चहकती हुई पूरे घर में धमाचौकड़ी कर रही बहन की करंट लगने से मौत हो गई।
यह दर्दनाक घटना हुई मोहनाग गांव निवासी जोखन के घर। जहां सोमवार को उनकी बेटी के नवजात बेटे का छठी आयोजन था। इसके लिए आसपास के लोग भी आमंत्रित किए गए थे।
घर में सुबह से चहल-पहल थी। सभी लोग शाम को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए थे। भाई के जन्म की खुशी में चहकती हुई तीन वर्षीय अलका ननिहाल के बच्चों के साथ खेलने में व्यस्त थी। शाम को करीब चार बजे वह खेलते हुए बरामदे में लगी पानी के नल की टोटी के पास चली गई। उसने जैसे ही टोटी को छुआ वह करंट की चपेट में आने से झुलस गई। अलका की चीख सुनकर घरवाले पहुंचे और अस्पताल लेकर भागे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जब घर सूचना पहुंची तो मां बेसुध हो गई और ननिहाल के लोग विलाप करने लगे। ढांढस बंधाने वाले गांव के लोग भी उनका हाल देख बिलख पड़े।