फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिलों की ‘आग’ से जले प्रार्थना के  दीपक, फूंका पाकिस्तान का पुतला

दिलों की ‘आग’ से जले प्रार्थना के  दीपक, फूंका पाकिस्तान का पुतला

Tue, 19 Feb 2019 01:36 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 19 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
दिलों की ‘आग’ से जले प्रार्थना के  दीपक, फूंका पाकिस्तान का पुतला
पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंक के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार किया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर लोगों के गुस्से की तपिश से सोमवार को भी शहर का माहौल गर्म रहा। कहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद की गूंज सुनाई दी तो कहीं पर दो मिनट का मौन रखा गया। लोगों के दिलों की ‘आग’ से कहीं पर प्रार्थना के दीपक जले तो कहीं पर पाकिस्तान का पुतला फुंका। भारतीय विद्वत महासंघ की ओर से ज्योतिषाचार्य बृजेश पांडेय के नेतृत्व में मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


राजेश मिश्र, मयंकेश्वर शुक्ल, रमेश पांडेय, रामचंद्र शुक्ल, रमानाथ उपाध्याय, उमेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से सचिव अजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में इंदिरा बाल विहार पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। हिंदू एकता संघ ने साकेत भाई हिंदू के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंक के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार किया। विक्रम, सौरभ, प्रकाश, गिरिजेश, प्रमोद, रामदत्त आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई शोकसभा में कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने की घोषणा की। अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, राम बड़ाई भास्कर, जनमेजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष अताउल्लाह सिद्दीकी ने घटना की निंदा करते हुए घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जायसवाल विकास समिति के कार्यालय पर अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। ओम शिव वासुदेव, सुरेश चंद्र, सुकांत जायसवाल आदि मौजूद रहे। एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने निर्माण शाखा कार्यालय पर महामंत्री केएल गुप्ता के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रविंद्र श्रीवास्तव, डीके श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई संघ की ओर से संघ भवन पर शोकसभा हुई। अध्यक्ष रामदयाल पांडेय के नेतृत्व में मुरारीलाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, सुधीर श्रीवास्तव आदि ने शहीदों को नमन किया। पंत पार्क में दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में शोकसभा हुई। अखिलेश्वर दुबे, शिशिर दुबे आदि मौजूद रहे।

सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन आरडी यादव और प्रिंसिपल दीपिका अरोड़ा के साथ विद्यार्थी, शिक्षक, कायस्थ उत्थान समिति की ओर से रामजानकीनगर में अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शोसभा हुई। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से शाकिर अली सलमानी के नेतृत्व में गोरखनाथ से गांधी प्रतिमा तक जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विजय श्रीवास्तव, विपुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


वितरकों ने दी श्रद्धांजलि
वितरक विकास मंच ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दयाशंकर चौरसिया, अजय वर्मा, राकेश गुप्ता, कृष्णा कुमार, रविंद्र कुमार, प्रदीप गुप्ता, नीरज द्विवेदी, नीरज निषाद, अरुण गुप्ता,, आजाद शुक्ल, संतोष, सौरभ आदि मौजूद रहे। लोगों ने शोकसभा के बाद कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed