{"_id":"5c631a04bdec2273a2563b0b","slug":"191549998596-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय और अनुदानित कॉलेज में बढ़ेंगी 25 फीसदी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय और अनुदानित कॉलेज में बढ़ेंगी 25 फीसदी सीटें
Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर परिसर और संबद्ध अनुदानित डिग्री कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2019-20 से ही स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष की 25 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता वाली प्रवेश समिति ने इस पर बृहस्पतिवार को मुहर लगा दी।
प्रवेश समिति की आपात बैठक बृहस्पतिवार कुलपति कार्यालय में हुई। इसमें आगामी शैक्षिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया में गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला हुआ। कहा गया कि आरक्षण के प्रावधान के साथ ही स्नातक, परास्नातक कक्षा की सीटें बढ़ाई जाएंगी। निजी डिग्री कॉलेजों की 10 फीसदी सीटें बढ़ाई जानी हैं। विश्वविद्यालय परिसर और अनुदानित डिग्री कॉलेज में ज्यादा सीटें बढ़ेंगी। मीडिया प्रभारी प्रो. अजय शुक्ला का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तारीख निर्धारित कर दी गई है। समय से प्रवेश परीक्षा कराके नतीजे घोषित किए जाएंगे, फिर कक्षाएं चलेंगी।

पांच अप्रैल से भरें स्नातक प्रवेश परीक्षा के फार्म
संयुक्त स्नातक प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फार्म 5 अप्रैल से भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलती रहेगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फार्म 10 अप्रैल से भरे जाएंगे। इस पर मुहर लग गई है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय है।
विज्ञापन