{"_id":"5bf852cdbdec2241660595d0","slug":"191543000781-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा का स्थापना दिवस समारोह : दो घंटे रहेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा का स्थापना दिवस समारोह : दो घंटे रहेंगे सीएम
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे देश भर से आने वाले उद्योगपतियों से गोरखपुर में औद्योगिक निवेश पर चर्चा भी करेंगे। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के निवेदन के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने पर सहमति दे दी है।
स्थापना दिवस समारोह 30 नवंबर को है। पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपराह्न 1.30 बजे से 2.30 बजे तक तय था, लेकिन अब उनके करीब 3.30 बजे तक रुकने की संभावना है। समारोह में गोरखपुर-बस्ती मंडल के उद्योगपतियों के अलावा देश भर से 30 से 40 उन उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले इन उद्योगपतियों ने अपना उद्योग दूसरे राज्योें में स्थापित किया है। इनके साथ सीएम 2.30 बजे से 3.30 बजे तक बैठक करेंगे। बृहस्पतिवार को चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरएन सिंह और महासचिव प्रवीण मोदी इस बाबत सीएम से मिले थे। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के भी शामिल होने की संभावना है।