{"_id":"5bf44216bdec2269b7317b29","slug":"191542734358-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले निकाला बारावफात का जुलूस, हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले निकाला बारावफात का जुलूस, हुई नोकझोंक
siddharthnagar
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमवापुर में एक दिन पहले ही बारावफात का जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय के लोगों में नोकझोंक हो गई। सूचना पर एसडीएम डुमरियागंज व सीओ तीन थानों की फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कुछ लोगों को थाने ले गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने जा पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
रमवापुर में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे कुछ लोग बारावफात का जुलूस निकालने लगे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर एतराज किया। बात बढ़ी और दोनों समुदाय के लोगों में नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ता देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। इस पर पथरा, डुमरियागंज व भवानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर समझौता कराया। पुलिस ने बुधवार को जुलूस निकालने की हिदायत दी है। सीओ महेंद्र सिंह देव ने बताया कि जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया था। थानाध्यक्ष विजय दूबे ने कहा कि 30- 40 बच्चे बारावफात के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।