{"_id":"5bcc8f78bdec2269351dbb42","slug":"191540132728-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के बीच पैठ बनाएगी हियुवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के बीच पैठ बनाएगी हियुवा
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के बीच मजबूत पैठ बनाएगी हियुवा
सोशल मीडिया के जरिए केंद्र, यूपी की योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) केंद्र और यूपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अब सोशल मीडिया का सहारा लेगी। इसी सिलसिले में रविवार को हुई बैठक में महामंत्री पीके मल्ल ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए अलग से टीम बनाई जाएगी। हियुवा का फेसबुक एकाउंट है, शीघ्र ही ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर अकाउंट बनाया जाएगा।
महामंत्री ने कहा कि ज्यादातर युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनके बीच मजबूत पैठ बनाने में महानगर कमेटी लगी है। यूपी के अलग-अलग जिलों की कमेटियों को भी सक्रिय किया गया है। हियुवा से जुड़े संगठनों को एक प्लेटफार्म पर लाने की कवायद की जा रही है। इस सिलसिले में जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा। गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर रामभुआल कुशवाहा, ऋषि मोहन वर्मा, आशीष गुप्ता, संजय सिलांकुर, पवन त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।