{"_id":"5a9c03e34f1c1b2d068b9b03","slug":"191520174051-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पाठ के बीच दादी भक्तों ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल पाठ के बीच दादी भक्तों ने खेली फूलों की होली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
फूलों की होली खेलतीं महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री चावो वीरो दादी सेवा समिति, बेतियाहाता ने रविवार को गोकुल अतिथि भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान भजनों व मंगल पाठ के बीच दादी की आराधना की गई और भक्तों ने भव्य रूप से सजे दरबार में फूलों की होली खेली।
शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश रूंगटा व रेनू रूंगटा ने ज्योति जलाकर की। ज्योति जलते ही दादी के जयकारे गूंज उठे। आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकार गोपाल पांडेय ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। ‘...गौरी नंदन थारो अभिनंदन, ...मेरी दादी मेरे घर आई, ...मैं तो झूम-झूम बांटू बधाई, ...ओढ़ चुनरिया लाल मैं नाचूं यारे अंगना में’ आदि भजनों पर देर तक दादी भक्त नाचते-झूमते रहे। इस बीच चुनरी ओढ़ी महिलाओं ने चावो दादी का मंगल पाठ किया। भजनों के दौरान वाद्ययंत्रों पर मुकेश, अनिल पांडेय व राजू ने संगत की। मंगल पाठ के बाद दादी भक्तों ने फूलों की होली खेली।
इस दौरान बधाइयां तथा सुहाग पिटारी भी बांटी गई। महाआरती के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक रूंगटा ने आभार ज्ञापन किया। अतुल खेतान, अंजनी रूंगटा, दीपक रूंगटा, विमल रूंगटा, नवीन रूंगटा, प्रदीप रूंगटा, महेश रूंगटा, कमल रूंगटा, श्याम सुंदर रूंगटा, निरंजन रूंगटा, सुनीता खेतान, खुशबू रूंगटा, संगीता रूंगटा, सुनीता रूंगटा आदि इस मौके पर मौजूद रहे।