फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   उसका बाजार स्टेशन को मिला विश्रामालय

उसका बाजार स्टेशन को मिला विश्रामालय

Thu, 15 Feb 2018 11:48 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 15 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार स्टेशन को मिला विश्रामालय
नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक से समस्याओं के बारे में पूछते जीएम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/उसका बाजार। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को जिले के नौगढ़ और उसका बाजार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। नौगढ़ मॉडल रेलवे स्टेशन पर वे करीब 15 मिनट रुके और स्टेशन अधीक्षक से समस्याओं की जानकारी ली, फिर चले गए। इससे पहले उसका बाजार रेलवे स्टेशन पर वे करीब एक घंटा तक रुके। यहां उन्होंने नवनिर्मित कर्मचारी विश्रामालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने अफसरों से यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


जीएम शाम करीब 4.26 बजे स्पेशल ट्रेन से नौगढ़ पहुंचे। बगल के सैलून में बैठी डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक, प्रबंधक मंडल परिचालन डॉ. वीणा वर्मा, प्रबंधक मंडल वाणिज्य स्वदेश सिंह को सैलून में बुलाया। कुछ जानकारी लेने के बाद वे बाहर निकले और पूछा स्टेशन अधीक्षक कहां हैं? स्टेशन अधीक्षक केशव चंद्र श्रीवास्तव के पहुंचने पर कहा कि कोई परेशानी हो तो बताएं। बिजली, पानी से जुड़ी समस्या हो तो डीआरएम को नोट करा दें। जीएम ने उनसे कर्मचारियों के आवास की स्थिति भी पूछी। एसएस ने बताया कि सब कुछ ठीक है तो वे सैलून में बैठ गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व उसका बाजार रेलवे स्टेशन से चली जीएम स्पेशल ट्रेन नौगढ़ से पहले पड़ने वाले ग्राम कोल्हुआ स्थित रेलवे क्रासिंग के गेट संख्या 50-सी पर भी ठहरी। यहां अधिकारियों ने करीब 20 मिनट तकक निरीक्षण किया। गुणवत्ता की जांच के साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता भी की। इस दौरान वाणिज्य अधीक्षक अवधेश मिश्रा, अतिरिक्त स्टेशन मास्टर द्विजेंद्र उपाध्याय, टिकट निरीक्षक शशिकांत भारती, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जीएम यहां करीब एक घंटे रहे। नवनिर्मित कर्मचारी विश्रामालय का उद्घाटन किया और स्टेशन मास्टर पीके सिंह से समस्याओं की जानकारी ली। स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। बुकिंग काउंटर के समीप एक और रैंप की आवश्यकता बताई। इस मौके पर सीआरएस एसके पांडेय, मनोहर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने दिल्ली-इलाहाबाद के लिए मांगी ट्रेन
सिद्धार्थनगर। भाजपा नगर इकाई ने जीएम राजीव अग्रवाल को 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें इलाहाबाद एवं दिल्ली के लिए ट्रेन की सुविधा, रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ओवरब्रिज, ट्रेन आने के एक घंटा पहले टिकट खिड़की खोलने, रिजर्वेशन डिब्बों के संकेत बोर्ड लगाने, प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शौचालय बनवाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका सिद्धार्थनगर श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत उसका बाजार हेमंत कुमार जायसवाल, जिला मंत्री शिवशरण चौरसिया, नगर अध्यक्ष भाजपा श्यामसुंदर मित्तल, महामंत्री दीपक मौर्या, संयोजक लक्ष्मीकांत जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सभासद फतेबहादुर सिंह, घनश्याम चौधरी, बलविंदर सिंह, राजेश जायसवाल, अभिषेक चौधरी, पिंगल प्रसाद, शंभू नाथ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

...
ग्राम प्रधान संघ ने भी सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संघ मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर चिल्हिया-शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के मध्य समपार संख्या 67 सी को फिर से खोलने की मांग की। कहा कि इस रोड से कई गांवों के लोग आते-जाते हैं। ग्राम गंगाराम महदेवा के कई किसानों के खेत रेलवे लाइन पार होने से उन्हें खेती करने में परेशानी हो रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने भी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उसका बाजार स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed