फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कला संकाय में आग, तीसरी मंजिल से सुरक्षित निकाले गए छात्र

कला संकाय में आग, तीसरी मंजिल से सुरक्षित निकाले गए छात्र

Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कला संकाय में आग, तीसरी मंजिल से सुरक्षित निकाले गए छात्र
मॉकड्रिल करते एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में फायरब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए तेजी से दाखिल हुईं तो देखने वाले अनहोनी की आशंका से सहम गए। आपदा कार्यालय को दोपहर 12:13 पर सूचना मिली थी कि भूकंप से कला संकाय के भवन का एक हिस्सा गिर गया है। इससे हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बीच कई विद्यार्थी फंस गए हैं। इसी सूचना पर ये गाड़ियां सरपट कला संकाय की ओर दौड़ पड़ी थीं।
विज्ञापन


कला संकाय पहुंचते ही गाड़ियों से कूदे जवान एक्शन मोड में आ गए। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आग बुझाने, मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने आदि के लिए उपकरणों से लैस जवान उधर दौड़ पड़े। क्रेन के जरिए बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फंसे छात्रों को बाहर निकाला गया। कुछ जवान भीतर फंसे लोगों को कंधे पर उठाए बाहर आए। आननफानन उन्हें स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग बचाव कार्य को एकटक निहार रहे थे। हालांकि, कुछ देर में स्पष्ट हो गया कि यह आपदा नहीं बल्कि इससे बचाव की तैयारी परखने के लिए की गई मॉकड्रिल थी।
विज्ञापन


इसके बाद क्रीड़ा संकुल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग बुझाने का तरीका बताया। एनसीसी कैडेटों ने भी इसे सफलता से अंजाम दिया। डीएम राजीव रौतेला ने मॉकड्रिल की सराहना की। कहा कि हर तीन माह में ऐसा आयोजन किया जाए। इस दौरान एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा, इंस्पेक्टर अनिल शर्मा, एसपी नार्थ गणेश साहा, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed