फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children are learning mathematics through singing; they can name all 75 districts in just 30 seconds.

Gorakhpur News: गायन से गणित सीख रहे बच्चे, 30 सेकंड में बता देते हैं 75 जिलों के नाम

Sat, 05 Sep 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Children are learning mathematics through singing; they can name all 75 districts in just 30 seconds.
गोरखपुर। प्राथमिक विद्यालय जंगल केवटलिया के सहायक अध्यापक आशुतोष कुमार बच्चों को पढ़ाने के लिए लगातार नए-नए नवाचार कर रहे हैं। उनके प्रयास से बच्चे कठिन विषयों को भी गतिविधि और गायन के माध्यम से आसानी से सीख रहे हैं। गणित की कक्षा में गायन के जरिए बच्चों को बिंदु, रेखा, रेखाखंड, त्रिभुज, चतुर्भुज, समानांतर रेखा और वक्र रेखा जैसी अवधारणाएं समझाई जाती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम भी गायन के माध्यम से याद कराए जा रहे हैं। इसका असर यह है कि बच्चे महज 30 सेकंड में प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम क्रम से बता देते हैं। नवाचार आधारित शिक्षण से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है और वे गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन



योग और श्लोक से पढ़ाई को रोचक बना रहे शिक्षक पुष्पेंद्र

पाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह बच्चों को पढ़ाने के लिए नए-नए तरीकों का प्रयोग कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि पढ़ाई बच्चों के लिए बोझ न होकर रुचिकर गतिविधि बने। वह योग और श्लोक के माध्यम से बच्चों को विभिन्न विषयों की जानकारी देते हैं। कक्षा में खेल-खेल और गतिविधियों के जरिए पढ़ाने से बच्चे विषयों को आसानी से समझ और याद कर पा रहे हैं। शिक्षक का समर्पण और नवाचार आधारित शिक्षण बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ा रहा है। योग के साथ श्लोक और अन्य गतिविधियों को पढ़ाई से जोड़ने से कक्षा का वातावरण भी उत्साहपूर्ण रहता है। बच्चों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed