फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flight from Kolkata arrived with a four-and-a-half-hour delay following a bomb threat.

Gorakhpur News: बम सूचना के बाद साढ़े चार घंटे देरी से आई कोलकाता से फ्लाइट

Sat, 05 Sep 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Flight from Kolkata arrived with a four-and-a-half-hour delay following a bomb threat.
बम सूचना के बाद साढ़े चार घंटे देरी से आई कोलकाता से फ्लाइट
विज्ञापन

- गोरखपुर से बंगलूरू के लिए भी चार घंटे 30 मिनट की देरी से गई फ्लाइट, यात्री हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोलकाता में फ्लाइट के अंदर बम होने की सूचना के बाद इंडिगो की कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट शुक्रवार को करीब चार घंटे 26 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके बाद गोरखपुर से बंगलूरू के लिए भी विमान ने करीब चार घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
इंडिगो की फ्लाइट के कोलकाता से शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय था। बम की सूचना के बाद विमान को कोलकाता में ही रोककर जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी और रात 9:46 बजे गोरखपुर पहुंची। यहां बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद रात 10:30 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि वे निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचकर जांच की प्रक्रिया पूरी कर चुके थे। विमान के समय पर नहीं आने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट पर बैठे रहे। यात्रियों के साथ पहुंचे परिजन भी बाहर इंतजार करते रहे। उड़ान भरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed