फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकनृत्य, एकांकी, अंताक्षरी में जीजीआईसी प्रथम

लोकनृत्य, एकांकी, अंताक्षरी में जीजीआईसी प्रथम

Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
लोकनृत्य, एकांकी, अंताक्षरी में जीजीआईसी प्रथम
संतकबीरनगर। हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे 20वीं जनपदीय युवक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन लोक नृत्य, एकांकी, अंताक्षरी और दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। लोक नृत्य, एकांकी, अंताक्षरी, हैमर थ्रो आदि में जीजीआईसी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लोक नृत्य में जीजीआईसी प्रथम, एचआर इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। एकांकी में जीजीआईसी प्रथम रहा। अंत्याक्षरी में जीजीआईसी प्रथम और एचआर इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। कव्वाली में एचआर इंटर कॉलेज प्रथम और जीजीआईसी द्वितीय, लोकगीत में एचआर प्रथम और जीजीआईसी द्वितीय रहा जबकि गजल में एचआर इंटर कॉलेज प्रथम और जीजीआईसी द्वितीय रहा। इसी तरह से हैमर थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी की ज्योति प्रथम, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की आशा चौरसिया द्वितीय और इसी विद्यालय की खुशनुमा खातून तीसरे पर रही। हैमर थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी की निशा मौर्य प्रथम, पीबी गर्ल्स की कंचन मौर्य द्वितीय तथा जीजीआईसी की तृप्ति तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह से हैमर थ्रो बालक वर्ग में मगहर के अमरदीप प्रथम, एचआर के रविंद्र कुमार द्वितीय तथा बेलहर के इंद्रभान तीसरे पर रहे। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रवक्ता बलराम कुमार मणि त्रिपाठी, ध्रुवचंद पाठक, संतोष कुमार सिंह, सरस्वती देवी पाठक, राजेंद्र प्रसाद, पुनीत त्रिपाठी शामिल रहे। इस अवसर पर उषा वर्मा, रमा यादव, माला तिवारी, नंदा चौधरी, उदयभान सिंह पटेल, डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रामयश चौरसिया, सुरेश प्रताप सिंह, मृत्युंजय मिश्र, योगेंद्र सिंह समेत अन्य शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed