फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
बखिरा। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के मामले के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि एक युवक क्षेत्र के ही एक गांव में व्याही अपनी बहन के घर अक्सर आता-जाता था। उसी दौरान किशोरी से उसका प्रेम संबंध हो गया था। दोनों अक्सर मोबाइल से बातचीत करते थे। पांच सितंबर को किशोरी को बहला फुसलाकर युवक कहीं भगा ले गया था। किशोरी के परिजन की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व बहलाने फुसलाने का केस दर्ज था। 14 सितंबर को किशोरी को बखिरा से पकड़ा गया था। एसओ ने बताया कि शुक्रवार को बखिरा कस्बे के सहजनवां तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म का फरार आरोपी पकड़ा गया
बखिरा। दुष्कर्म के बाद उलाहना देने पर किशोरी के पिता की पिटाई के मामले के फरार आरोपी को शनिवार को पुलिस ने बेलहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि 15 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी सिवान में ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई करने गई थी। किशोरी को अकेली देखकर गांव के सुमेर ने दुष्कर्म किया। उसके के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौडे़, लेकिन आरोपी भाग गया। बाद में रोती-बिलखती किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के भाई श्याम सुंदर, पिता कन्हई और आरोपी सुमेर की पत्नी व श्यामसुंदर की पत्नी ने मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी। 18 सितंबर को किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर सुमेर के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट तथा उसके भाई श्याम सुंदर, पिता कन्हई, श्याम सुंदर की पत्नी और सुमेर की पत्नी के खिलाफ मारपीट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि तभी से सुमेर की तलाश की जा रही थी। शनिवार को कहीं भागने की फिराक में बेलहर के पास मौजूद था। उसी दौरान सूचना के आधार पर सुमेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed