{"_id":"59b969244f1c1b18688b45ea","slug":"191505323300-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.3 किलोग्राम चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.3 किलोग्राम चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत खुनुवां चौकी के पास मंगलवार रात पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 2.318 किलोग्राम चांदी बरामद हुई।
एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम वे खुनुवां चौकी इंचार्ज के साथ एसएसबी बैरियर के पास नेपाल से भारत आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी में बाइक की डिकी में 2.318 किलोग्राम चांदी की सिल्ली बरामद हुई। तस्करों के पास से 8886 रुपये भारतीय मुद्रा, आठ सौ नेपाली मुद्रा, विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो वोटर आईडी व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शोहरतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी अमित कुमार व वार्ड नंबर 10 चौक बाजार निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि दोनों को भारत की सीमा में प्रवेश के दौरान पुलिस-एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़ा। चांदी के संबंध ये दोनों कोई कागजात नहीं दिखा सके। चांदी तस्करी से यहां लाई जा रही थी। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम में चौकी प्रभारी खुनुवा रामेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल सचिंद्र राठी, कांस्टेबल धर्मेंद्र प्रजापति, मंगल प्रसाद व एसएसबी के इंस्पेक्टर कपिलदेव पटेल, एएसआई रमेश लाल, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, अजय कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद खुंदरु, बेल मुरगेन पी. आदि शामिल रहे।