फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शौचालय विहीन घर के सदस्य होंगे सार्वजनिक शौचालय से अटैच

शौचालय विहीन घर के सदस्य होंगे सार्वजनिक शौचालय से अटैच

Fri, 11 Aug 2017 08:43 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
शौचालय विहीन घर के सदस्य होंगे सार्वजनिक शौचालय से अटैच

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर को खुले में शौच से मुक्त बनाना नगर निगम के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शहर के बहुत सारे घरों में शौचालय नहीं है। वहीं इन घरों के पास इतनी भी जमीन नहीं है कि उनके घर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण किया जा सके। नगर निगम ने छह वार्डों के करीब 700 लोगों को चिह्नित कर सार्वजनिक शौचालयों से अटैच करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को 31 दिसंबर तक खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा की है। जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम तक सभी अधिकारी इसके लिए जी-जान से जुटे हुए हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी हैं जो नगर निगम के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहा है। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण शौचालय विहीन घरों में इसका निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षकों के अलावा अवर अभियंताओं को चिह्नित किए गए परिवारों को घरों के 500 मीटर के सर्किल में पड़ने वाले सार्वजनिक शौचालयों से अटैच करने को कहा है। इन लोगों को नगर निगम की ओर से टोकन जारी किया जाएगा। टोकनों के जरिए सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल निशुल्क रहेगा। नगर निगम इसके लिए 29 और 30 अगस्त को बृहद कार्यक्रम चलाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि इसके बाद जो भी व्यक्ति खुले में शौच करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed