{"_id":"598ca8fd4f1c1b7b188b487f","slug":"191502390525-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर सोती हैं कस्तूरबा की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर सोती हैं कस्तूरबा की छात्राएं
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल(संतकबीरनगर)।सीडीओ हाकिम सिंह ने गुरुवार की शाम को कस्तूरबा गांधी विद्यालय, माडलस्कूल दक्षिण पट्टी का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। कस्तूरबा की छात्राओं को नीचे सोने पर वार्डेन पर नाराज होते हुए बिस्तर उपलब्ध कराने का निर्देेश दिया।सीडीओ हाकिम सिंह शाम साढे़ चार बजे के करीब ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल का निरीक्षण किया। सबसे पहले वार्डेन से स्कूल की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं के रहन -सहन के पहलुओं और शिक्षण का भौतिक सत्यापन किया। सीडीओ ने वार्डेन से छात्राओं के बेड पर बिछे चादरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्डेन से कस्तूरबा स्कूलों की व्यवस्था गरीब छात्राओं की शिक्षण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कही। छात्राओं को जमीन पर सोने की जानकारी होने पर सीडीओ ने वार्डेन को फटकार लगाते हुए बेड उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, छात्राओं के भोजन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। वहां पर बच्चों को कक्षा में बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए बीएसए से बात करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बीइओ श्यामसुंदर पटेल से कहा कि शासन के निर्देशानुसार सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही करने वालों पर सख्ती बरतें। माडल स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुुुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन साधना, कमलेश ओझा, टीचर सुनीता, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बीइओ श्यामसुंदर पटेल से कहा कि शासन के निर्देशानुसार सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही करने वालों पर सख्ती बरतें। माडल स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुुुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन साधना, कमलेश ओझा, टीचर सुनीता, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन